उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार
उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि मध्य प्रदेश में राज्यपाल की नियुक्ति होने तक आनंदीबेन पटेल को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि आनंदीबेन पटेल पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का गत मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद से यह पद खाली था। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मप्र के राज्यपाल के पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। हाल ही में शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान भी उन्हें यहां के राज्यपाल का प्रभार सौंपा जा चुका है, जबकि यूपी की राज्यपाल नियुक्त होने से पहले वे मध्यप्रदेश की राज्यपाल रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in