प्रभात झा ने मुंगावली विधानसभा में घर-घर किया सतत सम्पर्क
प्रभात झा ने मुंगावली विधानसभा में घर-घर किया सतत सम्पर्क

प्रभात झा ने मुंगावली विधानसभा में घर-घर किया सतत सम्पर्क

अशोकनगर,19 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनतापार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रखर वक्ता प्रभात झा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डल बहादुरपुर, सहराई मुंगावली एवं पिपरई पहुंचे। जहां उनके द्वारा पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के प्रमुख लोगों के बीच पहुंचकर सतत सम्पर्क किया। इस अवसर पर झा ने पार्टी के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं के घर-घर पहुंचकर पार्टी संगठन को विस्तार देने एवं आगामी उप चुनावों में पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार कार्य करने हेतु सभी से चर्चा की। वहीं मुंगावली पहुंचने पर झा प्रदीप सिंघई के निधन पर उनके परिजनों के बीच सांत्वना प्रगट करने पहुंचे। इसके साथ ही पूर्व विधायक चंद्रमोहन रावत आदि कार्यकर्ताओं के साथ समाज प्रमुखों दांगी समाज, विश्वकर्मा समाज, जैन समाज सेन समाज, साहू समाज आदि समाज प्रमुखों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की। मुंगावली पहुंचे से पूर्व झा ने बंगला चौराहे, बहादुरपुर में कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर सम्पर्क किया। वहीं मुंगावली-बहादुरपुर के पश्चात झा सेहराई-अचलगढ़ पहुंचे तथा देर रात तक पिपरई में झा का घर-घर पहुंच जनसम्पर्क कार्यक्रम जारी रहा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, मुंगावली मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष कलेक्टर सिंह गुर्जर, सहराई मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, पिपरई मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह कटारिया एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष अजय यादव साथ में थे। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in