प्रभात झा ने किया घर-घर सतत सम्पर्क, कहा समाज से सतत सम्पर्क ही जीवन है
प्रभात झा ने किया घर-घर सतत सम्पर्क, कहा समाज से सतत सम्पर्क ही जीवन है

प्रभात झा ने किया घर-घर सतत सम्पर्क, कहा समाज से सतत सम्पर्क ही जीवन है

अशोकनगर, 20 जुलाई(हि.स.)। भारतीय जनतापार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के द्वारा सोमवार को शहर में करीब 30 परिवारों के बीच पहुंचकर सतत सम्पर्क किया। इस अवसर पर झा जहां भारतीय जनतापार्टी के पूर्व पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं के घर-घर पहुंचकर उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी वहीं वे सामाजिक सरोकार रखने वाले शहर के प्रबुद्धजनों के बीच भी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केवल राजनीति ही जीवन नहीं है समाज के लोगों के बीच सतत सम्पर्क बनाये रखना ही जीवन है, इसी उद्देश्य को लेकर वे यहां आये हैं। उन्होंने कहा कि मेरे इस सम्पर्क कार्यक्रम को उप चुनाव से जोडक़र न देखा जाए। इस घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झा भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौधरी, जयकुमार सिंघई, पहलवान साहू, नीरज मानोरिया, अशोक पाटनी, सुभाष जैन एडवोकेट, राजीव जाट, पूर्व विधायक लड्डूराम कोरी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रताप भान यादव, उदय थत्ते, धर्मेन्द्र रघुवंशी, रामराजा यादव, गजराम सिंह यादव, कमलसिंह, माधोसिंह अमरसिंह रघुवंशी, जयमण्डल सिंह यादव, भानू रघुवंशी आदि भाजपा जनों के अलावा जैन समाज अध्यक्ष रमेश चौधरी एवं महेश श्रीवास्तव के यहां मिलने पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in