People are suffering from severe cold, freezing of snow in rural areas
People are suffering from severe cold, freezing of snow in rural areas

कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में जम रही बर्फ की पर्त

अनूपपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होने के बाद जिले में कडाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चलने वाली शीतलहर लोगों को ठिठुरन पैदा कर रही है तो वहीं शाम ढलने के बाद सुबह तक गलन भरी ठंड लोगों को बेहाल कर रखी है। जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक ठंड सितम मचाए हुए हैं। गुरुवार को ग्राम जरही मे सुबह घास पर बर्फ की सफेदी नजर आई, जिसे ग्रामीण देहाती भाषा में खर्रा पडऩा कहते हैं। अनूपपुर और अमरकंटक मे न्यूनतम पारा 4 डिग्री के आसपास है। पिछले दिनों इलाके से ठंड नदारद रही, सामान्य ठंड के आदी हो चुके लोगों को अचानक बढ़ी ठंड ने परेशान कर दिया है। ग्रामीण अंचल में ठंड का अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। गुरुवार को मकर संक्रति के दिन ठंड लोगों को खासा परेशान की। अमरकंटक में सुबह लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ा किंतु दिन में तेज धूप रहने से चलने वाली शीतलहर ने काफी राहत पहुंचाई। फसल को हो सकता है नुकसान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में पाला के आसार है। यहां ठंड से अरहर की फसल पाला का शिकार हो चुकी है। हालांकि यह ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। गलन भरी ठंड से लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। भारी ठंड से गेहूं के अलावा अन्य कई फसलों का नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in