Panchayat Minister opened development box
Panchayat Minister opened development box

पंचायत मंत्री ने खोला विकास का पिटारा

पंचायत मंत्री ने खोला विकास का पिटारा गुना 03 जनवरी (हि.स.)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने एक बार फिर रविवार को अपने दौरे के दौरान विकास का पिटारा खोला है। इस दौरान अपनी विधानसभा बमौरी को उन्होने एक करोड़ 28 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी है। इन विकास कार्यों का मंत्री ने रविवार को लोकार्पण किया तो कई कई नए विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी। जिसमें ग्राम पंचायत धनवाड़ी में लगभग 34 लाख की लागत से सात सीसी रोड एवं 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का भूमिपूजन किया, वहीं ग्राम पंचायत करके की महू में 7 लाख की सडक़ का भूमिपूजन करने के साथ ही 27.72 लाख की गौशाला का लोकार्पण किया। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मारकी महू में 22 लाख की लागत से तीन सीसी रोड का भूमिपूजन किया। गांव की प्रमुख महिला से कराया अनावरण पंचायत मंत्री ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक अनूठा उदाहरण पेश किया। जो उनके महिलाओं के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है। दरअसल पंचायत मंत्री ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण की पट्टिकाओं का अनावरण गांव की प्रमुख महिला से कराया। पंचायत मंत्री के इस कार्य की ग्रामीणों के बीच प्रशंसा देखी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी कार्यक्रम का अतिथि होना चुनी हुई महिला प्रतिनिधि का हक बनता है, चाहे वो ग्रामीण स्तर का या फिर किसी बड़ी योजना का शुभारंभ हो, और इसी नियम का उन्होंने पालन किया है। जहां योजना, वहां लगाएं पट्टिका पंचायत मंत्री ने कार्यक्रम में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उनके अगले दौरे पर एक ही स्थान से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण या भूमिपूजन की पट्टिकाएं न लगाई जाएं, बल्कि यथा स्थान पर ही लगाएं जिससे उस गांव का भ्रमण भी होगा साथ ही जनसंपर्क भी हो जाएगा। इस मौके पर पंचायत मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सही मानों में विकास करने वाली जनकल्याण करने वाली सरकार है। महज नौ माह में ही विकास की नई ईबारत प्रदेश में लिख दी गई है। जो विकास कार्य कांग्रेस की सरकार में ठप पड़ चुके थे, वह अब फिर गति पकड़ चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर वीर बहादुर सिंह यादव, मोहन सिंह बारेला, दामोदर शर्मा,उत्तम सिंह रघुवंशी,प्रेम सिंह राजपूत, भीम सिंह वारेला,देव सिंह, शिवम सोनी, बृजेश जाट, सुनीता बाई आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in