मध्य-प्रदेश
गांजे की तस्करी करते एक पकड़ाया
गांजे की तस्करी करते एक पकड़ाया रतलाम,12 अप्रैल(हि.स.)। जिलेे के नामली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ को जब्त करके आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम सेमलिया निवासी 55 वर्षीय लल्लु पिता धनजी भारती को उसके घर क सामने से 2 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी