not-only-the-nomenclature-but-the-history-of-the-great-man-should-also-be-written-on-the-plaques-scindia
not-only-the-nomenclature-but-the-history-of-the-great-man-should-also-be-written-on-the-plaques-scindia

सिर्फ नामकरण न हो, बल्कि पट्टिकाओं पर महापुरुष का इतिहास भी लिखा जाए : सिंधिया

गुना, 28 फरवरी (हि.स.)। महापुरुष आदरणीय होते हैं। इस तरह के कार्य कर हम उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर सकते हैं। प्रशासन का यह कार्य वाकई अभिनंदन है। आवश्यकता इस बात की भी है कि महापुरुष के नाम का नामकरण न हो, बल्कि उनका इतिहास भी शिला पट्टिकाओं पर लिखा जाए। जिससे लोग उसे पढक़र उससे प्रेरणा ले सकें। यह बात राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। सिंधिया सोमवार को न्यू हनुमान टेकरी रोड का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सागर सिंह सिसौदिया के नाम से नामकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह यादव, पूर्व नपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश तिवारी, योगेन्द्र लुम्बा, देवेन्द्र गुप्ता, रतन सोनी आदि मौजूद रहे। शुभ कार्यों में सभी का योगदान होना चाहिए सिंधिया ने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना बहुत जरुरी है। जिससे वह इससे प्रेरणा लेकर जहां इस पर गर्व कर सके, वहीं अपने जीवन में कुछ अनुकरणीय कर सके। इसके लिए जरुरूी है कि शहीद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित अन्य महापुरुषकी प्रतिमा लगाई जाए। साथ ही शिला पट्टिकाओं पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को रेंखाकित किया जाए। उन्होंने कहा जिले में जहां भी महापुरूषों के नाम के मार्ग हैं, में उनकी मूर्ति भी लगाईजानी चाहिए। साथ ही उनके व्यक्तिव और कृतित्व से लोग प्रेरणा लें, के लिए उनके जीवन परिचय से संबंधित पट्टिका भी लगनी चाहिए। ताकि लोग देश को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद रखें। उन्होंने कहा कि इतिहास तब तक जीवित रहता है जब तक हमें उसे जीवित रखें।उन्होंने कहा कि जनहित, लोकहित, विकास और प्रगति जनप्रतिनिधियों की रामायण एवं भगवत गीता की तरह होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुभ कार्यो में सभी का योगदान होना चाहिए। मेरे लिए अविस्वरणीय दिन : सिसौदिया कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महैन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि नगर पालिका ने उनके पूर्वजों की कीर्ति बढ़ाने का कार्य किया है। आज इस मार्ग का नामकरण उनके दादाजी के नाम पर किया गया है। इसके लिए वह नपा और प्रशासन के आभारी है। वास्तव में यह दिन उनके लिए अविस्वरणीय है। वह इसे दिल-दिमाग में संजोकर रखेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in