nine-days-of-total-lockdown-from-friday-in-kolar-region-of-rajdhani-bhopal
nine-days-of-total-lockdown-from-friday-in-kolar-region-of-rajdhani-bhopal

राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में शुक्रवार से नौ दिन का टोटल लॉकडाउन

भोपाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में शुक्रवार से एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लावनिया ने इसकी जानकारी दी है। कलेक्टर लवानिया ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भोपाल के कोलार क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है। कल 9 अप्रैल शुक्रवार शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल की दुकानें खुलीं रहेंगी तथा दूध और सब्जी वाले कालोनी में आ जा सकेगे। बता दें कि कोलार क्षेत्र इन दिनों हॉटस्पाट बना हुआ है। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in