newly-elected-assembly-speaker-girish-gautam-received-a-grand-welcome-at-bjp-state-office
newly-elected-assembly-speaker-girish-gautam-received-a-grand-welcome-at-bjp-state-office

नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

भोपाल, 22 फरवरी (हि.स.)। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पदभार ग्रहण करने के पश्चात् सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर पहुंचे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सोमवार दोपहर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय आए। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटिक, सरदेन्दू तिवारी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in