हरियाली बढ़ाने एनसीसी कैडेट्स ने आकाशवाणी में किया पौधोरोपण
हरियाली बढ़ाने एनसीसी कैडेट्स ने आकाशवाणी में किया पौधोरोपण

हरियाली बढ़ाने एनसीसी कैडेट्स ने आकाशवाणी में किया पौधोरोपण

शिवपुरी, 24 जुलाई (हि.स.)। शिवपुरी में भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स इस समय हरियाली बढ़ाने के तहत पौधोरोपण कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आकाशवाणी में पौधोरोपण एनसीसी कैडेट्स ने परिसर में पौधरोपण किया।कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन हेतु विभिन्न फलदार व अन्य वृक्षों का रोपण किया जिनमें अमरूद, सीताफल, अनार, शीशम,कनहेर प्रमुख हैं। एनसीसी कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में सतत् रहकर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/ राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in