national-science-day-celebrated-in-navodaya-vidyalaya-amarkantak
national-science-day-celebrated-in-navodaya-vidyalaya-amarkantak

नवोदय विद्यालय अमरकंटक में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

अनूपपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डां सीबी रमन के रमन इफेक्ट की घोषण की थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद वर्ष 1986 से हर वर्ष 28 फरवरी को सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। इस बार की थीम एसटीआई का भविष्य शिक्षा,स्किल और काम पर प्रभाव। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दीपक पटेल ने छात्रों को कोरोना से बचने के लिए अपनायी जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे बताया तथा विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता बताते हुए छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पूर्व नोबेल पुरस्कार पुरस्कृत महान भारतीय वैज्ञानिक डां सीवी रमन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यार्थियों के लिए प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने सीवी रमन के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शित किया। उपप्राचार्य डॉ एके शुक्ला ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों सीख दी। भौतिकी अध्यापक पद्मनाभ पांडेय तथा गणित अध्यापक देवेन्द्र सिंह सेंगर ने विज्ञान दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in