namali-jan-seva-samiti-a-social-organization-proving-to-be-a-livelihood-in-the-corona-era
namali-jan-seva-samiti-a-social-organization-proving-to-be-a-livelihood-in-the-corona-era

कोरोना काल मे संजीविनी साबित हो रही सामाजिक संस्था नामली जन सेवा समिति

रतलाम, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नामली जनसेवा समिति के माध्यम से कोरोना मरीजों को आवश्यक लगने वाली ऑक्सीजन के लिए इस संस्था में जायसवाल परिवार द्वारा दान की गई ऑक्सीजन कांसेल्टर मशीन बहुपयोगी साबित हो रही है। उक्त संस्था ऐसे मरीजों को काँसेल्टर मशीन नि:शुल्क उपलब्ध करवा रही है,जिन्हें डॉक्टर ने मरीजो को ऑक्सीजन की कमी बताई है।जहाँ सम्पूर्ण जिले में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजो की हालात खराब होती जा रही है। वही नामली की इस संस्था ने एक वरदान की तरह आम जन के उत्तम स्वास्थ्य हेतु विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। संस्था के विष्णु राठौड़,हिमांशु गुप्ता, अमित पोरवाल ,महावीर सिंह सोनगरा,कीर्ति कुमार जायसवाल,श्रीनाथ योगी आदि ने बताया की हमारी संस्था के पास व्हील चेयर,निबलोइजर मशीन,वॉकर आदि भी जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है ,तथा तात्कालिक स्थिति को देखते हुए जायसवाल परिवार ने स्व.अमृतलाल जायसवाल की स्मृति में एक बाय पैप (मिनी वेंटिलेटर मशीन) भी दान की है,जो डॉक्टरों के परामर्श पर नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in