कलेक्टर ने की नगर निगम से जुड़े कार्यों की समीक्षा, तेजी लाने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने की नगर निगम से जुड़े कार्यों की समीक्षा, तेजी लाने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने की नगर निगम से जुड़े कार्यों की समीक्षा, तेजी लाने के निर्देश दिए

रतलाम, 10 जुलाई(हि.स.)। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार को रतलाम नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की एक बैठक लेकर समीक्षा की। कलेक्टर ने सिटी बस, ट्राफिक पार्क, हाई मास्ट, ओपन जिम आदि पूर्व में स्वीकृत कार्यों की प्रगति से अवगत होते हुए इनको गति देने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निगमायुक्त को निर्देशित किया। बैठक में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक की जानकारी दी गई। बताया गया कि जहां रोड नहीं बन रहे हैं, सड़कों के शोल्डर्स, ट्रक खाली स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 50 लाख रुपये के पेवर ब्लॉक के लिए खर्च किए जाएंगे, टेंडर आ गए हैं साइट सिलेक्शन किया जा रहा है। दस बस स्टॉप बनेंगे कलेक्टर ने पेवर ब्लॉक लगाने के लिए फाउंटेन तिराहा, फ्रीगंज रोड, ऑफिसर कॉलोनी मेन रोड, बस स्टैंड के आसपास के स्थानों को सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। बताया गया कि ट्रैफिक पार्क के भी टेंडर आ गए हैं। कलेक्टर ने सिटी बस संचालन के लिए बस स्टॉप निर्मित किए जाने की जानकारी लेते हुए प्रथम चरण में 10 बस स्टॉप कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। बताया गया कि सार्वजनिक पार्कों में ओपन जिम निर्माण के लिए अनुबंध हो गया है, कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है। शहर में हाई मास्ट लगाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि 12 स्थानों पर हाई मास्ट लगाए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in