municipal-corporation-set-up-the-land-of-the-history-sheeter-crook
municipal-corporation-set-up-the-land-of-the-history-sheeter-crook

हिस्ट्रीशीटर बदमाश के मकान को नगर निगम ने किया जमींदोज

उज्जैन, 23 फ़रवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन और नगर निगम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर के मोहन नगर स्थित एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के अवैध मकान को जमींदोज कर दिया। बदमाश का पूरा परिवार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। जिसके चलते प्रशासन ने है कार्यवाही की है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि मोहन नगर के रहने वाला कमलेश एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर 15 से ज्यादा मुकदमें विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है। आज नगर निगम की टीम द्वारा मोहन नगर में कमलेश की अवैध मकान को तोड़ने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि उज्जैन में माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। हिन्दुस्थानन समाचार/गजेन्द्र सिंह तोमर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in