mp-weather-relief-from-heat-due-to-mercury-settling-after-three-days-it-is-possible-to-walk-again
mp-weather-relief-from-heat-due-to-mercury-settling-after-three-days-it-is-possible-to-walk-again

मप्र मौसम : पारा स्थिर होने से गर्मी से राहत, तीन दिन बाद फिर लू चलने के आसार

भोपाल, 04 अप्रैल (हि.स.)। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से मप्र में हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है, जिससे शनिवार को भी दिन व रात का तापमान स्थिर रहा, जिससे गर्मी से राहत रही। राजधानी भोपाल में रविवार सुबह भी ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद सात अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू चलने की आशंका है। इस दौरान तापमान 41 डिग्री से. के पार पहुंच सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस विक्षोभ का असर पूर्वोत्तर राज्यों पर है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी बरकरार है। इस नमी ने सूरज की तपिश को रोक लिया है। रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। पश्चिमी विभोग छह अप्रैल को खत्म हो जाएगा, तब हवा का रुख बदलेगा। राजस्थान से आने वाली हवाएं तापमान बढ़ाएंगी। इसका असर छह अप्रैल से महसूस होने लगेगा। वहीं सात अप्रैल को तापमान बढऩे से लू के आसार बन जाएंगे। इन जिलों में लू चलने के आसार इस दौरान सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी आशंका है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in