mp-sunil-justice-sunil-kumar-awasthi-resigns
mp-sunil-justice-sunil-kumar-awasthi-resigns

मप्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने दिया इस्तीफा

जबलपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ न्यायाधीश सुनील कुमार अवस्थी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधि एवं न्याय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। न्यायाधीश अवस्थी को दिसम्बर 2020 में मप्र औद्योगिक न्यायालय का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के उपबंध (अ) का अनुपालन करते हुए 02 जनवरी, 2021 से मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दिया था, जिसे विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार के न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी 15 अक्टूबर,1985 को सिविल जज क्लास-II के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने एक न्यायिक अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया,13 अक्टूबर 2016 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 17 मार्च 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था, ग्वालियर खंडपीठ से होते हुए जस्टिस सुनील कुमार अवस्थी इंदौर खंडपीठ में पदस्थ थे, मई 2021 में वे 62 की उम्र पूरी होने पर सेवानिर्वृत होने वाले थे। दिसम्बर 2020 में ही उन्हें इंदौर खंडपीठ से मध्यप्रदेश औद्योगिक न्यायालय का अध्यक्ष बनाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार /ददन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in