मप्रः पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला, एक का स्थानांतरण निरस्त
भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों की तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है, जबकि एक अधिकारी का तबादला निरस्त किया गया है। इस संबंध में गुरुवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव तथा मध्यप्रदेश खाद्य आयोग की सदस्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) अलका श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव पदस्थ करते हुए खाद्य आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, मंत्रालय में उप सचिव राकेश सिंह को महिला बाल विकास विकास विभाग में उप सचिव, मंत्रालय में अपर सचिव जितेन्द्र सिंह राजे को कौशल विकास विभाग में संचालक, मंडला जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी हुडडा को सतना नगर पालिका निगम आयुक्त तथा सतना स्मार्ट सिटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। इधर, मंदसौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिशव गुप्ता का सतना नगर पालिक निगम आयुक्त के रूप में किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश