mp-firozia-prayed-for-corona-liberation-after-seeing-lord-mahakal
mp-firozia-prayed-for-corona-liberation-after-seeing-lord-mahakal

सांसद फिरोजिया ने भगवान महाकाल के दर्शन कर कोरोनामुक्ति की कामना की

उज्जैन, 28 जून (हि.स.)। कोरोना के कारण दर्शनार्थियों के लिए दो माह से अधिक समय से बंद की गई दर्शन व्यवस्था सोमवार से फिर शुरू की गई। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया महाकाल की शरण में पहुंचे और उन्होंने देश-दुनिया के कुशल की कामना की। सांसद फ़िरोजिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किये और उन्होंने इस दौरान झोली फैलाकर महाकाल से प्रार्थना की कि देश और दुनिया को कोरोना की महामारी से बचाएं। एनाउंसमेन्ट कर कहा “दो गज दूरी मास्क है जरूरी” भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया ने मंदिर के बाहर एनाउंसमेन्ट कर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता से मास्क और दो गज की दूरी रखने का अनुरोध किया। सांसद ने लोगों से आग्रह किया कि दर्शन के दौरान पूरी सावधानी रखें और सोशल डिस्टेंस बनाये रखें। इस दौरान मंदिर के बाहर सांसद फिरोजिया ने लोगों को मास्क वितरित किये। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in