mother-chamunda39s-court-glowed-with-light
mother-chamunda39s-court-glowed-with-light

रोशनी से जगमगा रहा मां चामुंडा का दरबार

उज्जैन, 15 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र मास की नवरात्रि में देवी मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं। नए और पुराने शहर के मध्य मां चामुंडा का दरबार भी रोशनी में डूबा है। कोरोना कर्फ्यू में श्रद्धालुओं के मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देवी मंदिरों में है पुजारियों को ही पूजा अर्चना की अनुमति दी गई है। शहर के देवी मंदिर में कम संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में प्रवेश नहीं मिलने से उन्हें बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ रहा है। आज सुबह कर्फ्यू में 4 घंटे की राहत मिलने पर भी कई श्रद्धालु देवी मंदिरों तक दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिन्हें बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा है। गोला मंडी स्थित बृहस्पति गुरुदेव मंदिर में भी पूजा अर्चना के बाद भी मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। गुरुवार के दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन संक्रमण और कोरोना गाइडलाइन के चलते श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा होने के चलते दर्शनार्थी आज नहीं पहुंचे थे। कुछ श्रद्धालुओं ने पट बंद होने पर बाहर से ही दर्शन किए हैं। धार्मिक नगरी सभी देव स्थलों में प्रवेश प्रतिबंधित है। पिछले 4 दिनों से मंदिरों में पुजारियों द्वारा ही पूजा अर्चना की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in