जनता की आकांक्षाएं पूरी की, मोदी सरकार पर देश को गर्व है : विष्णुदत्त शर्मा
जनता की आकांक्षाएं पूरी की, मोदी सरकार पर देश को गर्व है : विष्णुदत्त शर्मा

जनता की आकांक्षाएं पूरी की, मोदी सरकार पर देश को गर्व है : विष्णुदत्त शर्मा

बालाघाट, 11 जून (हि.स.)। देश वर्षों से धारा 370, राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे लंबित मुद्दों के हल होने का इंतजार कर रहा था। नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो देश की जनता में आशा और उम्मीद की किरण जागी। इस सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल में जनता की आकांक्षाएं पूरी हुई और उन सब मुद्दों का समाधान हुआ, जिन्हें कांग्रेस वोट बैंक के लिए लटकाए रखती थी। यह सब प्रधानमंत्री रेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही संभव हुआ है। देश की जनता को मोदी सरकार पर गर्व है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को बालाघाट एवं लांजी विधानसभा में कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अंत्योदय हमारा ध्येय है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अंत्योदय को आत्मसात करते हुए गरीब कल्याण के मिशन में जुटी हुई हैं। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 6 वर्षों में गरीबों का कल्याण किया है। मुद्रा योजना के माध्यम से रोजगार, आवास योजना के माध्यम से मकान और आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके की चिंता भाजपा सरकार कर रही है। शर्मा ने कहा कि 60 वर्षों से देश में सरकारें आयी और चली गयी, लेकिन देश के नवनिर्माण का काम मोदी सरकार ने किया है। जिस धारा 370 को लेकर जनसंघ की स्थापना हुई और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ, आज उस धारा 370 को खत्म कर मोदी जी ने गौरवान्वित किया है। शर्मा ने कोरोना संकटकाल के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और कार्यो के बारे में प्रबुद्धजनों से चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ का विशेष पैकेज देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। स्वदेशी को बढ़ावा मिले और स्थानीय व्यापार फले फूले, इसके लिए उन्होंने ‘लोकल के लिए वोकल’ का मंत्र दिया। शर्मा ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र बाकी रहा हो, जिसमें मोदी सरकार ने उपलब्धियां हासिल न की हों। देश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ देश की सुरक्षा और सेना को मजबूत करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों की वैश्विक मंच पर सराहना हुई है। उनके त्वरित निर्णयों से भारत की जनता में कोरोना से लड़ने का आत्मविश्वास बढ़ा है। शर्मा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हो रहे मंदिर निर्माण को एक सुखद पल बताते हुए कहा कि देश के कुछ राजनैतिक दलों ने राम जन्मभूमि को राजनैतिक मुद्दा बनाया था। लेकिन हमारे लिए आस्था का प्रतीक है। मोदी सरकार के विशेष प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से आज मंदिर निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का एक वर्ष कार्यकर्ताओं और जनता को गर्व की अनुभूति कराता है। गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए हमें सेतु बनकर काम करना है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे / उमेद सिंह रावत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in