नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी 17 घंटे में ही गिरफ्तार

minor-accused-of-rape-in-17-hours
minor-accused-of-rape-in-17-hours

दतिया, 22 फरवरी (हि.स. )। इंदरगढ़ पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को वारदात के 17 घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2021 को जब फरयादिया शौच के लिए गई थी, ग्राम उंचिया के पास जंगल में उसकी लड़की जो मानसिक रूप से कमजोर है के साथ आरोपी प्रदीप केवट निवासी उचिया ने दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आरोपी की लगातार तलाश की गई और आरोपी प्रदीप केवट निवासी उचिया को 22 फरवरी को घटना के महज 17 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घटना घटित करना कबूल किया है अन्य आवश्यक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक थाना प्रभारी इंदरगढ़ यदुवीर सिंह तोमर उप निरीक्षक विजय शिवहरे उपनिरीक्षक नंदिनी शर्मा व थाना इंदरगढ़ के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। हिन्दुस्तान समाचार/ संतोष तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in