सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन
सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन

सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन

ग्वालियर, 11 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन शुक्रवार 12 जून को भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य समाजसेवीजनों द्वारा मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। वहीं अन्य मंदिरों में अभिषेक के साथ सेवा कार्य किए जाएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमल माखीजानी ने बताया कि श्री तोमर के जन्म दिवस पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुखर्जी भवन पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। वहीं पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने बताया कि तोमर के जन्मदिवस पर अचलेश्वर महादेव मंदिरए कोटेश्वर एवं द्वारकाधीश मंदिरों पर अभिषेक किया जाएगा। इसी के साथ 66 वार्डों में 30 हजार मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर कोरोनावारियर्स का सम्मान भी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in