minister-sarang-and-minister-kanware-greeted-chief-minister-chauhan-on-his-birthday
minister-sarang-and-minister-kanware-greeted-chief-minister-chauhan-on-his-birthday

मंत्री सारंग और मंत्री कांवरे ने दी मुख्यमंत्री चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल, 04 मार्च (हि.स.)। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सारंग ने कहा है कि पहले करनी फिर कथनी के सिद्धांत पर चलने वाले प्रदेश के मुखिया एक ओर जहां आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का ताना-बाना बुन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में स्वयं प्रयास कर रहे हैं और सभी को प्रेरित भी कर रहे हैं। ऐसे जन-जन के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्म-दिन की ढेरों मंगल-कामनाएं। आयुष राज्य मंत्री कांवरे ने मुख्यमंत्री चौहान के जन्म-दिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सभी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि रात-दिन जनता की सेवा करने वाले और प्रदेश के विकास की लगातार चिंता करने वाले ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान। मुख्यमंत्री पर्यावरण प्रेमी भी हैं, जिन्होंने पूरे साल एक पौधा रोपण का प्रण लिया है। वे हर साल बड़ी संख्या में पौध-रोपण करते व करवाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in