गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- भाजपा में हमेशा रहा राष्ट्र सेवा का भाव, कांग्रेस पर साधा निशाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- भाजपा में हमेशा रहा राष्ट्र सेवा का भाव, कांग्रेस पर साधा निशाना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- भाजपा में हमेशा रहा राष्ट्र सेवा का भाव, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल : केन्द्र सरकार द्वारा राफेल को भारत लाने और नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के बाद कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। कांग्रेस द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा अपने भारत को एक करना चाहती है जबकि कांग्रेस हमेशा विभाजन की बात करती है। प्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा का हमेशा से राष्ट्र सेवा का भाव रहा हैं। जब जीएसटी आई तब हमने कहा था वन नेशन वन टैक्स। भाजपा ने 370 हटाई और इस देश में वन नेशन वन लॉ लागू करवाया। 370 हटा कर वन नेशन वन फ्लैग देश में लागू करवाया। इसके बाद देश में वन नेशन वन एजुकेशन लेकर आई, इस बात को समझने की जरूरत है कि हम अपने बच्चों को बचपन से टेक्निकल बनाएं, जिससे उनको काम मिलेगा। इस एजुकेशन से काफी लाभ मिलेगा ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने भारत को एक करना चाहती है जबकि कांग्रेस हमेशा विभाजन की बात करती है। वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा से लगातार सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं तीसरी बार बोल रहा हूं जब सत्र निरस्त हो जाता है तो उसकी कार्रवाही भी निरस्त हो जाती है। उन्हें थोड़ा ज्ञान वर्धन करने की जरूरत है। लक्ष्मण के ट्वीट को बताया सही चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह सिंह के बाबाओ वाले ट्वीट पर ग्रहमंत्री ने कहा कि उनकी बात ठीक है। कांग्रेस की विचारधारा लुप्त हो गई है, इसलिए वो सुप्त हो गई है, इसलिए कांग्रेस विचरण कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा 11 हजार का इनाम गृहमंत्री को मास्क और नियमों का पालन करवाने वाले मामले पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है तब से मैं सीधे मीडिया से मिला हूं। मैं हमेशा थ्री लेयर तोलिये के साथ रहता हूं, ये परिस्थतिवश है मेरी प्रार्थना है कि कांग्रेस वो ग्यारह हजार रुपये किसी गरीब को दान करे। आज से प्रदेश में शुरू होगा रेपिड टेस्ट प्रदेश में आज से शुरू होने जा रहे रेपिड टेस्ट पर गृहमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है किल कोरोना अभियाम से वाइरस को किल करना है। न्यापालय कि हर बात का पालन करेंगे। वहीं सीएम शिवराज के कोविड संक्रमित होने के वाबजूद समीक्षा बैठक करने पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जिंदगी का भाग देश सेवा के लिए निकाल रहे है। इसलिए बीमार रहते हुए भी समीक्षा बैठक कर रहे हैं।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in