वर्चुअल रैली में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरीः विष्णुदत्त शर्मा
वर्चुअल रैली में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरीः विष्णुदत्त शर्मा

वर्चुअल रैली में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरीः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने लिया पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रैली की तैयारियों का जायजा भोपाल, 09 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 जून की शाम 4.00 बजे से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इस आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से भी चर्चा की। रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की 10 जून को होने वाली वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। इन रैलियों के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी देश के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को उन बेमिसाल कामों और निर्णयों की जानकारी देंगे, जो मोदी सरकार ने एक साल में किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी की रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस रैली में केंद्रीय मंत्री गडकरी एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों तथा प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे तथा मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। शर्मा ने कहा कि मंडल स्तर पर विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली से जुड़ने के लिए एक लिंक दी जाएगी, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल एवं फग्गनसिंह कुलस्ते रैली से जुड़ेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in