मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण

देवास, 13 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार, 14 जुलाई को हाटपीपल्या में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। ऑडिटोरियम हॉल, लाइब्रेरी और पार्क भी बनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने सोमवार को फिर हाटपीपल्या पहुंचकर प्रतिमा अनावरण स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, एसडीएम अरविंद चौहान, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों एवं आम लोगों को दो गज की दूरी का पालन करते हुए बैठक व्यवस्था तैयार की गई है। अनावरण स्थल पर सभी से मास्क लगाकर आने का अनुरोध भी किया गया है। अनावरण स्थल पर वाटर प्रूफ डोम का कार्य पूर्ण हो गया है। प्रतिमा अनावरण स्थल पर दो एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण भी होगा। कलेक्टर शुक्ला ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। विद्यालय में भी सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। कलेक्टर ने हैलीपेड स्थल का निरीक्षण भी किया। हैलीपेड स्थल का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in