mini-marathon-race-organized
mini-marathon-race-organized

मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

अनूपपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया कैम्पेन के तहत सोमवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पांच किमी तक चली मिनी मैराथन दौड़ जिला खेल परिसर अनूपपुर से प्रारंभ होकर मेडि़यारास पेट्रोल पम्प पर जाकर समाप्त हुई। रक्षित निरीक्षक अनूपपुर बिरेन्द्र कुमरे व प्राचार्य शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर एचएल बहेलिया ने हरी झण्डी दिखाकर मिनी मैराथन दौड़ को रवाना किया। मिनी मैराथन दौड़ में प्रथम रूपाली जायसवाल पुष्पराजगढ़, द्वितीय प्रीति जायसवाल कोतमा व तृतीय वर्षा पटेल जैतहरी रहीं। रक्षित निरीक्षक एवं प्राचार्य ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रामचन्द्र यादव,दिनेश कुमार चंदेल, मिथलेश सिंह नेताम,खेलन प्रसाद कोल, शेख खलील कुरैशी, सलीम सिद्दीकी, महेन्द्र सिंह बघेल, शांति सोंधिया, देवी, आकांक्षा राठौर, किशोर साकेत,विश्वराज शुक्ला, पूरन सिंह श्याम,धनीराम व पुलिस विभाग, यातायात पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों शामिल रहें। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in