mercury-crosses-43-heat-rises
mercury-crosses-43-heat-rises

43 के पार हुआ पारा,गर्मी और बढ़ी

गुना, 29 अप्रैल (हि.स.) । अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी के तेवर लगातार सख्त होते जा रहे है। इस दौरान पारा उछाल मार रहा है। सीजन के सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड तीन दिन से लगातार टूट रहा है। मंगलवार का दिन 41 डिग्री सेल्सियस के पारे के साथ सीजन के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज हुआ था तो अगले दिन ही यह रिकॉर्ड टूटा और पारा 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गुरुवार को पारा फिर बढ़ गया और 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस दौरान तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। चल रही है गर्म हवाएं- तापमान बढऩे के साथ ही मौसम में गर्म हवाएं भी चलना शुरु हो गईं है। गुुरुवार को दिन भर गर्म हवाओं का जोर रहा।मौसम विभाग का कहना है कि यह हवाएं राजस्थान की ओर से आ रहीं है। इन्ही हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे है। हालांकि शाम के समय आसमान पर बादल भी छाए। जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। रात में राहत- दिन में जहां गमी के तेवर तीखे बने हुए है तो रात में फिलहाल इससे राहत बनी हुई है। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। साथ ही हवा चलने से भी गर्मी से राहत बनी रहती है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी रात के समय गर्मी से राहत बनी रहेगी। फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज- पिछले तीन दिन से पड़ रही गर्मी के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग का कहना है कि दो दिन में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ग्वालियर संभाग पर इसका असर 30 अप्रैल के बाद होगा। गुना में 2 मई को आंधी-बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके कुछ दिन बाद फिर से दिन का पारा बढऩा शुरू होगा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in