देश में लहसुन गार्लिक के मामले में सबसे बेस्ट ब्रांड बनेगा मंदसौर : कलेक्टर पुष्प
मंदसौर, 18 जनवरी (हि.स.)। कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में एक जिला एक उत्पाद के संबंध में सोमवार को विशेष बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर पुष्प ने कहा कि यह बैठक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के क्षेत्र में विशेष सराहनीय कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मंदसौर जिले की लहसुन गार्लिक देश में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगी। मंदसौर लहसुन गार्लिक देश का सबसे अच्छा ब्रांड बनेगा। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर पुष्प ने गार्लिक के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि गार्लिक की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार से कंप्रोमाइज ना करें। गार्लिक स्वास्थ्य एवं एंटीबॉडी के रूप में काम करती है। गार्लिक का ब्रांड बने। विशेष तौर पर इस पर फोकस किया जाए। इस संबंध में किसानों के साथ बैठक भी आयोजित करें। उनको इससे जोड़े एवं किसानों का साथ भी दें। एक-दूसरे की मदद करेंगे, तभी एक जिला एक उत्पाद के संबंध में अच्छा होगा। चेंबर वाला कोल्ड स्टोरेज बनाएं। इसके साथ ही सेंट्रल इंडिया लॉजिस्टिक हब से कैसे जुड़ सकते हैं। इस क्षेत्र में विशेष प्रयास करें। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in