mandsaur-municipal-body-election-women-voters-ahead-of-men-after-years
mandsaur-municipal-body-election-women-voters-ahead-of-men-after-years

मंदसौर नगर निकाय चुनावः वर्षों बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं मतदाता आगे

मंदसौर, 05 मार्च (हिस)। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया है। जिले की अधिकतर यानी 11 में से 7 निकायों में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है। सूची अनुसार 11 निकायों में कुल 2 लाख 41 हजार 726 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 20 हजार 557 पुरुष तो 1 लाख 21 हजार 158 महिला वोटर्स हैं। 2020 की मतदाता सूची में कुल 2 लाख 39 हजार 692 वोटर्स थे, जिसमें पुरुषों की संख्या 1 लाख 19 हजार 763 थी, वहीं महिला वोटर्स की संख्या 1 लाख 19 हजार 920 थी। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2021 की नवीन मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए 28 फरवरी तक दावे-आपत्तियां मंगाई गई थीं। इस दौरान कुल 2040 दावे-आपत्तियां मिलीं यानी नवीन मतदाता सूची में 2034 नए मतदाता जोड़े गए, वहीं 6 मतदाताओं के नाम हटाए गए। जिले में नगरपालिका की दृष्टि से मंदसौर नगरपालिका का इकलौता स्थान होने से सबसे ज्यादा 1 लाख 23 हजार 298 मतदाताओं की संख्या यहीं है। इसी तरह अन्य 9 नगर परिषद हैं, इनमें सबसे ज्यादा 19 हजार 819 मतदाताओं वाली शामगढ़ नगर परिषद है तो सबसे कम 5585 वोटर्स में नगरी नगर परिषद का स्थान हैं। इन नप में महिला वोटर्स का दबदबा जिले की 11 में से 7 नगर निकायों में महिला वोटर्स का दबदबा है। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटर्स ज्यादा हैं। इनमें मंदसौर, नगरी, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, सुवासरा, गरोठ शामिल है। बाकी सीतामऊ, भानपुरा, शामगढ़ व भैंसोदा में महज 33 से 150 की संख्या में पुरुष वोटर्स ज्यादा हैं। 5 निकायों में कुल 11 ट्रांसजेंडर वोटर सूची अनुसार नगरीय निकायों में ट्रांसजेंडर वोटर की कुल संख्या 11 है। इनमें 5 नगरीय निकाय में ट्रांसजेंडर वोटर हैं। मंदसौर में 6, पिपलियामंडी में 2 व सुवासरा, शामगढ़, नगरी में 1-1 ट्रांसजेंडर वोटर है। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in