mamta-didi-commits-the-crime-of-making-muslim-bengal-by-adopting-the-policy-of-appeasement-shivraj
mamta-didi-commits-the-crime-of-making-muslim-bengal-by-adopting-the-policy-of-appeasement-shivraj

ममता दीदी ने तुष्टिकरण की नीति अपनाकर मुस्लिम बंगाल बनाने का अपराध किया: शिवराज

भोपाल/कोलकाता, 28 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को हावड़ा में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और कहा कि ममता दीदी ने तुष्टिकरण की नीति अपनाकर मुस्लिम बंगाल बना कर पाप और अपराध किया है। इसे बंगाल की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह रवींद्रनाथ टेगौर की धरती है। यहीं से वंदेमातरम का उदघोष हुआ, जिसने देश को आजाद कराया। ममता बनर्जी ने बंगाल को बांटने का काम किया है। यहां जय श्रीराम का नारा नहीं लगाने दिया जाता। जब जयश्री राम का नारा लगता है, तो दीदी बौखला जाती हैं। आपने बंगाल को समुदाय के आधार पर बांट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं चौकीदार मुख्यमंत्री हूं। केंद्र से पैसा आता है, तो सीधे जनता के खाते में जाता है। आप तो गरीबों का राशन भी खा गए। यदि गरीबी किसानों को 6 हजार मिल जाते, तो दीदी आपका क्या बिगड़ जाता? हमने सुना है कि जब राम थे, तब रावण और कुंभकरण भी हुआ करते थे। कुंभकरण के बारे में कहते हैं कि छह महीने सोता था और छह महीने जागता था। जब छह महीने जागता था, तो सिर्फ खाता ही रहता था, लेकिन टीएमसी वाले तो 12 महीने खाते रहते हैं। चौहान ने कहा कि इन्होंने जनता का हक मारा हे, इसीलिए यह परिवर्तन यात्रा निकल रही है, जो तृणमूल कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। रैली से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। तृणमूल कांग्रेस की हिंसा, भ्रष्टाचार, कटमनी, अत्याचार, अन्याय से लोग परेशान हैं। जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं दिया। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in