Malwa winters, mercury dips to 2 degrees, snow accumulates on crops
Malwa winters, mercury dips to 2 degrees, snow accumulates on crops

मालवा की सर्द हुई रातें, पारा 2 डिग्री तक लुढका, फसलों पर हुई बर्फ जमा

मंदसौर, 29 दिसम्बर (हि.स.)। शहर सहित जिले में वापस मौसम बदलने लगा है। 4-5 दिन से न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री की बीच था वहीं अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को उत्तर की तरफ से ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ, जिससे दोपहर में भी ठंडक बढ़ा दी। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान में दो डिग्री एवं अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम की तरफ से ऊपरी हवा में चक्रवात बन रहा है। इससे उत्तर में बर्फबारी हो रही। ठंडी हवा अपनी तरफ आ रही। यह करीब चार पांच दिन तक जारी रहेगी। इससे निरंतर तापमान गिरेगा। वहीं फसलों पर बर्फ भी जमा होने लगी हैं। शहर सहित जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ था। ठंड का असर कुछ कम हुआ था जिससे राहत थी। 3-4 दिन से अधिकतम तापमान 22 से 26 के बीच चल रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 से 12 डिग्री तक पहुंच गया था। वापस मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार को उत्तर की तरफ से ठंडी हवाएं चलने से अचानक तापमान में तेजी से गिरावट जारी हुई। रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ था जो सोमवार की रात 8 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि अभी पश्चिम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरफ उपरी हवाओं में चक्रवात तैयार हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in