Makar Sankranti: Do not put fodder on the roads, donate the receipt of cow shed
Makar Sankranti: Do not put fodder on the roads, donate the receipt of cow shed

मकर संक्रांति : सड़कों पर चारा ना डालें, गोशाला की रसीद कटाकर करें दान

मंदसौर, 13 जनवरी (हि.स.)। मकर संक्रांति पर्व पर लोग जहां गाय दिखी वहीं सड़कों पर चारा खिलाने के लिए डाल देते हैं। इस दिन विशेष कर शहर में गांधीचौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, नाहटा चैराहा व कई जगह चारा डालते हैं। गोवंश इतना चारा नहीं खा पाते, इससे सड़कों पर गंदगी होती है जिससे रहवासी परेशान होते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गोशाला संचालन समितियों ने मकर संक्रांति पर सड़कों पर चारा डालने की बजाए रसीद कटवाने का आग्रह किया है। इससे गोशाला के गोवंश के भोजन-पानी की अन्य दिनों के लिए व्यवस्था भी हो जाएगी और शहर में गंदगी भी नहीं होगी। गोपाल कृष्ण गोशाला में करीब 3000 गोवंश हैं। समिति अध्यक्ष अनिल संचेती ने बताया कि लोग जिस पुण्य भाव से गोवंश का चारा डालते हैं। उससे दिन भर गोवंश सड़कों पर भ्रमण करते रहते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। इसमें आम आदमी व गोवंश भी घायल हो सकते हैं। ऐसे में लोग गोशालाओं में जाकर चारा निमित्त राशि दान करें, जिससे गोवंश के लिए वर्षभर की भोजन व्यवस्था में काम आ सके। उन्होंने बताया कि इस साल हम गोदान को लेकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ताकि गोशाला में पलने वाली गाय के लिए निर्धारित या श्रद्धानुसार राशि देकर गोदानी बनें। मकर संक्रांति पर चारा सड़कों पर डालने की जगह बस स्टैंड स्थित गोशाला में गायों को चारा भी डाल सकते हैं। वर्षभर इनके उपचार व भोजन के लिए रसिद भी कटवा सकते हैं। यहां गुड़, कपासे के लड्डू भी उपलब्ध रहेंगे। दान की रसीद कटवाकर सालभर पुण्य लाभ ले सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in