मध्य प्रदेश से रुठा मानसून, बारिश के लिए अभी और करना होगा इंतजार
मध्य प्रदेश से रुठा मानसून, बारिश के लिए अभी और करना होगा इंतजार

मध्य प्रदेश से रुठा मानसून, बारिश के लिए अभी और करना होगा इंतजार

भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पूरी जुलाई बारिश ने लोगों को तरसा दिया है। अगस्त का महीने शुरु हो चुका है लेकिन बादल दूर-दूर तक नजऱ नहीं आ रहे। ऐसा लग रहा है मानों मौसम रुठ सा गया है। बता दें कि राजधानी में बीते दो दिनों में बारिश तो हुई लेकिन लेकिन महज 0.10 इंच, जो सूखी धरती को ठीक से गीला भी नहीं कर पायी। पूरा प्रदेश गर्मी और उमस से परेशान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में फिलहाल कोई भी ऐसा सिस्टम नहीं बन रहा है जिससे कि प्रदेश में बारिश हो। वहीं बीते कई दिनों से कम दबाव का क्षेत्र भी नहीं बना है। यही वजह है कि अब तक तेज बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब आने वाले एक-दो दिन में बौछारें पडऩे की संभावना है। तापमान की बात करें तो भोपाल में मौसम का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा और हवाओं कि गति 09 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 61 प्रतिशत रही। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 09 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 68 प्रतिशत रही। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in