यह चुनाव मध्यप्रदेश का विकास और प्रगति का चुनाव है: विष्णुदत्त शर्मा
यह चुनाव मध्यप्रदेश का विकास और प्रगति का चुनाव है: विष्णुदत्त शर्मा

यह चुनाव मध्यप्रदेश का विकास और प्रगति का चुनाव है: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 07 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को अशोकनगर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव किसी दल का चुनाव न होकर, कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान, सम्मान और मध्यप्रदेश के विकास के चुनाव है। यह चुनाव गरीबों के हितों का चुनाव है। रैली को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी सिंह यादव एवं जजपालसिंह जज्जी ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों में एक तरफ वह दल है, जिसने 15 महीने में मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद किया। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश को बचाने और विकास की ओर अग्रसर करने वाले लोग हैं। कमलनाथ सरकार ने झूठ और प्रपंच कर जनता को भ्रमित किया और इसी कारण 15 महीने में ही उन्हें सत्ता से जनता ने बेदखल कर दिया। प्रदेश में शिवराज सरकार ने 100 दिन में गांव, गरीब, किसान और कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों को संबल दिया है। जिन्होंने भाजपा को चुनौती दी, हमें उनको जवाब देना है शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीबों की सारी योजनाएं बंद कर दीं थी। कमलनाथ की सरकार ने गरीबो के हक को छीना। प्रदेश में कोरोना फैलता रहा और कमलनाथ सरकार कोरोना को छोडक़र आईफा अवार्ड की तैयारियों में लगी रही। बाद में शिवराज सरकार ने महामारी से लड़ाई की व्यवस्थाएं कीं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा संगठन को टारगेट करने की बात कही है। मैं उनके चैलेंज को स्वीकार करता हूं और भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस को इन उपचुनावों में मुंहतोड़ जवाब देकर उन्हें जनता की अदालत में बेनकाब करेगा। यह सरकार प्रदेश को बचाने के लिए बनी है, वर्ना कमलनाथ सरकार गरीबों को और उनके हकों को निगल जाती। भाजपा के संगठन को कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया ने अपनी मेहनत से सींचा है, ये संगठन कमजोर नहीं बहुत ताकतवर है। कमलनाथ जी आपको भाजपा के कार्यकर्ता सभी 24 विधानसभाओं में जवाब देंगे। भ्रम फैला रहे हैं कांग्रेस के नेता प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। इन्हें भाजपा के कार्यकर्ता कठोरता से जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही विजयश्री मिलती है। कांग्रेस के नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्के में न लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आप घनघोर परिश्रम करें जिससे सभी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाए। ऐतिहासिक मतों से भाजपा की होगी विजयी: केपी यादव रैली में क्षेत्रीय सांसद केपी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के रूप में हमें एक संवेदनशील नेतृत्व मिला है। कांग्रेस ने वादाखिलाफी करके जनता पर अत्याचार किए, उन अत्याचारों का जवाब कार्यकर्ता देंगे। हम एकजुट होकर कांग्रेस को बेनकाब करेंगे। जनसमर्थन भाजपा के साथ है और भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी। सरकार-सरकार में फर्क होता है : जज्जी वहीं, अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल जज्जी ने कहा कि 15 महीनों में अशोकनगर के विकास के लिए मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कई बार निवेदन किया, लेकिन उन्होंने सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हमेशा बहाना किया। प्रदेश में कहीं भी विकास कार्य नहीं होते थे, सारी योजनाएं सिर्फ छिंदवाड़ा में क्रियान्वित होती थीं। 15 महीने में कमलनाथ सरकार के काम देखें हैं, वहां न विकास, न विजन होता था। लेकिन इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अशोकनगर की जनता को विकास की कई सौगातें दी हैं। विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहे, इसके लिए भाजपा को विजयी बनाएं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर//राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in