नागपंचमी पर हुई भगवान नागचन्देश्वर की शासकीय पूजा

नागपंचमी पर हुई भगवान नागचन्देश्वर की शासकीय पूजा
नागपंचमी पर हुई भगवान नागचन्देश्वर की शासकीय पूजा

उज्जैन, 25 जुलाई (हि.स.)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी का पर्व परम्परानुसार मनाया गया। नागपंचमी के अवसर पर यहां भगवान नागचन्द्रेश्वर की परम्परा अनुसार शासकीय पूजा की गई। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दोपहर में यह विशेष पूजा की गई। निर्वाड़ी अखाड़े के महंत विनित गिरी महाराज द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। पूजन में संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह, प्रशासक एसएस रावत शामिल हुए और भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन-अर्चन किया। बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी के अवसर पर साल में एक बार 24 घंटे के लिए खुलते हैं। इस बार भी मंदिर के पट शुक्रवार को मध्यरात्रि को 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए। इसके बाद रात्रि में ही महंत विनित गिरी महाराज ने विधि विधान से भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर प्रशासक एसएस रावत मौजूद थे। फिर शनिवार को दोपहर में भगवान नागचंद्रेश्वर की शासकीय पूजा संपन्न हुई। इस बार कोरोना को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कराये जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in