Last rites of Mother of Suresh Soni, RSS cum Sarkaryavah
Last rites of Mother of Suresh Soni, RSS cum Sarkaryavah

आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताजी का हुआ अंतिम संस्कार

राजगढ़, 02 जनवरी (हि॰स॰)। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माता कंचन गौरी सोनी (90) का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम मे शनिवार दोपहर में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने दी। श्रीमति कंचन गौरी सोनी ने इंदौर के अरविंदो अस्पताल मे उपचार के दौरान शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी। उनका पार्थिव शरीर इंदौर से शनिवार सुबह 9 बजे उनके निवास पर लाया गया। इसके बाद यहाँ पर अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया। दोपहर स्थानीय मुक्तिधाम मे अंत्येष्टि की गई। उनके निधन की सूचना मिलते प्रदेश भर के भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता राजगढ़ पहुँचे क्षेत्रीय संघ चालक अशोक सोहनी,विधान सभा के स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मंत्री कमल पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा,प्रांतीय संगठन मंत्री सुहास भगत,सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा,माखन सिंह चौहान,कांग्रेस विधायक बापूसिंह तंवर, विधायक राज्यवर्धन सिंह, कुवर कोठार पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा,हजारीलाल दाँगी और हेमराज कलपोनी मौजूद थे। गौरतलब है कि गुजरात के डांगदरा मे 9 जुलाई 1930 को नथ्यूलाल सोनी के घर जन्मी कंचन गौरी सोनी का 1949 में विवाह जयन्तीलाल सोनी से हुआ था। उस समय इनकी उम्र करीब 20 वर्ष थी। शादी के 8 वर्ष बाद जयंतीलाल सोनी गुजरात से राजगढ़ आकर बस गए और यहाँ आभूषण का कारोबार शुरू किया था। हिन्दुस्तान समाचार/प्रेम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in