ललन सिंह परस्ते गोंगपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त
ललन सिंह परस्ते गोंगपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

ललन सिंह परस्ते गोंगपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

अनूपपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अनूपपुर जिले की बैठक में ललन सिंह परस्ते को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शविनार को बैठक प्रदेशाध्यक्ष हरताप सिंह तिलगाम के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव रामप्रताप कुशवाहा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग तेजप्रताप सिंह उइके,कार्यालय सचिव बीरेंद्र सिंह मरावी एवं जिला प्रभारी अनूपपुर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में दुर्गा सिंह कोराम के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग अनिल सिंह धुर्वे, दुर्गा सिंह कोराम प्रदेश सचिव का समर्थन कर ललन सिंह परस्ते को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान बीरन सिंह सिंह अर्मो जिला महासचिव, जयसिंह धुर्वे, हरगोविंद सिंह मरकाम, राम प्रमोद सिंह अरमो, ठाकुर सिंह आर्मो, गणेश सिंह पेंद्रो, गनपत सिंह परस्ते सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में चर्चा की गई तथा 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी आदिवासी दिवस को जिला मुख्यालय में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in