krishi-vigyan-kendra-has-developed-a-new-model-vegetables-can-be-grown-on-house-roofs
krishi-vigyan-kendra-has-developed-a-new-model-vegetables-can-be-grown-on-house-roofs

कृषि विज्ञान केन्द्र ने विकसित किया नया मॉडल, घर की छतों पर गमलों उगाई जा सकती हैं सब्जियां

उमरिया, 12 फरवरी (हि.स.)। उमरिया के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खान पान में विभिन्नता एवं पौष्टिक हरी जैविक सब्जी के रोजाना इस्तेमाल को लेकर एक मॉडल विकसित किया है। इसमें सात गमलों में सात प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जा सकता है और रोजाना वैराइटी बदलकर ताजी हरी सब्जी उपयोग में लाई जा सकती है। कृषि वैज्ञानिकों की अपील पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण लोग इस मॉडल को देखने एवं समझने कृषि विज्ञान केंद्र पहुंच रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया के प्रशासनिक भवन पर छत पर लगाई गई इन सब्जियों को वहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक बार नजर अवश्य डालता है। धीरे-धीरे कृषि वैज्ञानिकों द्वारा छत पर बागवानी अभियान के तहत सात दिन सात क्यारी मॉडल को देखने पहुंच रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के माडल को अपने वाले उमरिया निवासी दिलीप का कहना है कि बाजार में मिलने वाली रासायनिक खादों से उत्पादित हानिकारक सब्जियों के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाने एवं विटामिन युक्त ताजी सब्जी की रोजाना घर में उपलब्धता के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने यह मॉडल विकसित किया है। इस माडल से कम जगह एवं कम लागत से जैविक खाद का प्रयोग कर उगाई जाने वाली इन सब्जियों में कई तरह के विटामिन, आयरन, प्रोटीन और शरीर के लिए आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों से निपटने में सक्षम होते हैं। इन सब्जियो के उपयोग से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढऩे के साथ ही बीमारियों से बचाव किया जा सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया की कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनीता सिंह ने बताया कि यहां के वैज्ञानिकों ने मिलकर कार्यालय के छत में विकसित किये गए इस मॉडल में पालक, मेथी, हरी धनिया, टमाटर, लाल भाजी, बैगन के साथ कम जगह में ही मशरूम उत्पादन की लघु इकाई भी स्थापित की गई है। इस मॉडल का इस्तेमाल कर कम जगह, कम लागत एवं जैविक खाद के इस्तेमाल से लोग पौष्टिक हरी सब्जी का उत्पादन कर रासायनिक सब्जियों के हानिकारक प्रभाव से बच सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in