किल कोरोना अभियान में शत प्रतिशत घरों तक पहुंचे: डॉ गोयल
किल कोरोना अभियान में शत प्रतिशत घरों तक पहुंचे: डॉ गोयल

किल कोरोना अभियान में शत प्रतिशत घरों तक पहुंचे: डॉ गोयल

मुरैना, 02 जुलाई (हि.स.)। कोविड-19 को जड़ से समाप्त करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 100 प्रतिशत घरों का सर्वेक्षण किया जाना है। जिले के सभी ब्लॉकों में अभियान के तहत शत प्रतिशत घरों तक दल पहुँचे। नगर निगम क्षेत्र में गठित 65 टीमों द्वारा मात्र 5 दिवस के अन्दर डोर टू डोर जाकर सर्वे करना है। अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चलाया जाए। यह निर्देश स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल ने चंबल भवन में स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर चंबल कमिश्नर रवीन्द्र कुमार मिश्रा, डीआईजी हिंगवेकर, जिलाधीश प्रियंकादास, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तरूण भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. गोयल ने कहा कि मुरैना नगर निगम में यह अभियान मात्र 5 दिन के अंदर में पूर्ण करना है। इसके लिये निगम के अन्तर्गत 65 टीमें बनाई गई है, जो प्रतिदिन 100 घरों को कवर करेंगी। उन्होंने कहा कि निगम में कुल 36 हजार घर है, इसके लिये 30 आशा एवं 350 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अभियान में लगाई गई है। जिन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिये गये है। उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान के क्रियान्वयन के साथ-साथ मुरैना जिले के सभी ब्लॉकों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सेम्पलिंग की जाए। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिये सभी ब्लॉकों में जन जागृति हेतु भी अभियान चलाया जाए। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं के लोगों को भी जोड़ा जाए। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in