karma-should-be-seen-in-the-classroom-this-is-the-biggest-religion-of-the-teacher
karma-should-be-seen-in-the-classroom-this-is-the-biggest-religion-of-the-teacher

कक्षा में दिखना चाहिए कर्म, यही शिक्षक का सबसे बड़ा धर्म

बड़वानी, 20 जनवरी (हि.स.)। कक्षा में दिखना चाहिए कर्म, यही शिक्षक का सबसे बड़ा धर्म। यह संदेश बुधवार को जिले में शिक्षक संघ के द्वारा मनाये जा रहे कर्तव्य बोध दिवस पर सेवानिवृत शिक्षकों द्वारा दिया गया। यह कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से प्रारंभ हुआ, जो कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी 23 जनवरी तक मनाया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आदर्श शिक्षक मनोहरलाल मुकाती ने संबोधित करते हुए कहां की कर्तव्य बोध का असली महत्व शिक्षक का कर्म है। विशेष अतिथि के रुप में प्राचार्य इकबाल आदिल एवं प्राचार्य संतोष मिश्र उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश के नवनिर्वाचित बड़वानी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं, उनका सम्मान भी इस कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर मनोज गुप्ता ने कहा कि शिक्षक का मुख्य कार्य कक्षा में पढ़ाना है। शिक्षकों को स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी एकाग्रता रखकर अपना मुख्य काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव अनिल जोशी द्वारा किया गया। संभागीय सचिव प्रभाकर न्यू डूंगे, दिलीप पाटीदार, भगवान पाटीदार प्रमोद गीते, ललित सोनी, रमेश सर्राफ, पूनम चंद सोलंकी, ओम प्रकाश व्यास, आशीष गुप्ता, यशवंत चौहान एवं महिला शिक्षिका सुनिता शुक्ला भी उपस्थित थी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in