पूर्व सीएम कमलनाथ ने 15 महीनों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया: विष्णुदत्त शर्मा
पूर्व सीएम कमलनाथ ने 15 महीनों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया: विष्णुदत्त शर्मा

पूर्व सीएम कमलनाथ ने 15 महीनों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 16 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश के किसानों, युवाओं, बेटियों, बुजुर्गों, महिलाओं को धोखा दिया। अपने 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं किया। कोरोना संकट से मुकाबले के लिए एक भी मीटिंग नहीं ली और इंदौर में आइफा अवार्ड की तैयारी में लग गए। मेहगांव और पूरे प्रदेश की जनता कमलनाथ से पूछना चाहती है कि बताइए आपने इतना भ्रष्टाचार कहां से किया? यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मेहगांव की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। रैली को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद संध्या राय, प्रदेश के मंत्री ओपीएस सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। भारतमाता के जयकारे के साथ आगे बढ़ती है भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना संकट के इस विकराल समय को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अवसर में बदलने का काम किया है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ता ही हमारी क्षमता और शक्ति है। सामूहिक नेतृत्व के आधार पर और देश को सर्वोपरि मानकर भारतमाता के जयकारे के साथ भाजपा आगे बढ़ती है। मध्यप्रदेश में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे, स्व. प्यारेलाल खंडेलवाल एवं स्व.राजमाता सिंधिया ने संगठन को सींचने का काम किया है इसलिए मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश में आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। गलत का विरोध करते रहे हैं सिंधिया जी उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा सच्चाई का समर्थन और गलत चीजों का विरोध करते रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर जब कांग्रेस प्रदेश में झूठ बोलने का काम कर रही थी, तब कांग्रेस के अंदर सिंधिया जी एकमात्र नेता थे, जिन्होंने सीएए कानून का समर्थन किया। वहीं, जब कमलनाथ सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किये, तो सिंधिया जी और उनके साथियों ने इसका विरोध किया। आज सिंधिया जी भाजपा परिवार के अंग बने हैं और मैं कहता हूं कि भाजपा तो वह रंग है, जिसमें जो भी आते हैं, उसी रंग में रंग जाते हैं। भाजपा सरकार ने बनाया स्वर्णिम मध्यप्रदेश शर्मा ने कहा कि 2003 के पूर्व दिग्विजय सिंह की सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबाकर बंटाढार कर दिया था। इसके बाद आई भाजपा की सरकार ने 15 वर्षों में स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया। दिग्विजय सिंह की सरकार के समय प्रदेश में केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही थी, जिसने शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने 15 सालों में 40 लाख हैक्टेयर से ऊपर पहुंचा दिया। किसानों को सुविधाएं, किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, सरकार के प्रयासों और किसानों की अथक मेहनत के कारण मध्यप्रदेश को एक बार नहीं, पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। प्रदेश में गरीबों, बेटियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए योजनाएं बनाएं गईं। प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम करते हुए प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया। कमलनाथ सरकार ने छीना गरीबों का हक उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दुर्भाग्य से 15 महीने पहले एक उद्योगपति सत्ता की कुर्सी पर बैठ गए, जिन्होंने पूरे प्रदेश को छोडक़र केवल छिंदवाड़ा के लिए ही काम किया। इस सरकार ने गरीबों के लिए बनाई गई संबल योजना को बंद करके गरीबों का हक छीन लिया। कमलनाथ ने बेटियों को कन्यादान योजना में 51000 रुपये देने की बात कही, जो आज तक किसी बेटी को नहीं मिला। शादियां हो गईं, बच्चे हो गए और अभी भी वो बेटियां कन्यादान की राशि के लिए आंदोलन कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के लिए लाखों आवास स्वीकृत किए, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इन आवासों को लौटाकर गरीबों के सिर से छत छीन ली। प्रचंड जीत हासिल कर कमलनाथ को जवाब दें कार्यकर्ता उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। हम कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़ते और जीतते हैं। इसलिए आज मेहगांव विधानसभा के सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि आने वाले उपचुनाव में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में, विकास के मुद्दे पर विजयश्री हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर आगे बढ़ें और भारत माता की जय के नारे के साथ मेहगांव विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर कमलनाथ की उस चुनौती का जवाब दें। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in