kamal-nath-mourns-the-demise-of-senior-congress-leader-and-former-minister-rameshwar-patel
kamal-nath-mourns-the-demise-of-senior-congress-leader-and-former-minister-rameshwar-patel

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल के निधन पर कमलनाथ ने जताया शोक

भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का शनिवार देर रात निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। रामेश्वर पटेल के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर छा गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने रामेश्वर पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर पटेल के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। सहकारिता , कृषि क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र में उनके किये गये कार्य अविस्मरणीय है। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। बता दें कि रामेश्वर पटेल अर्जुनसिंह के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का सहकारी कृषि संस्थानों में खासा जनाधार और प्रभाव था। इसके चलते उनकी छवि किसान नेता की भी रही। वे तीन बार मध्य प्रदेश राज्यसहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in