कमलनाथ गलतफहमी दूर करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: विष्णुदत्त शर्मा
कमलनाथ गलतफहमी दूर करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: विष्णुदत्त शर्मा

कमलनाथ गलतफहमी दूर करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 05 जुलाई हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यह कहते हैं कि हमारा टारगेट भाजपा का संगठन होगा। कमलनाथ जी आप किसी भी तरह की गलतफहमी न रखें, भाजपा कार्यकर्ताओं को आपकी हर चुनौती स्वीकार है। आप गांधी परिवार की चापलूसी करके नेता बने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और कार्यपद्धति के बल पर चलती है। हमारे कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर कांग्रेस को जवाब देने का काम करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को ग्वालियर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रविवार को ग्वालियर की विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से वर्चुअल रैली के माध्यम से चर्चा की। उनके साथ प्रदेश के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल एवं ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने ग्वालियर से रैली को संबोधित किया। वर्चुअल रैली में वरिष्ठ नेता जयभानसिंह पवैया, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, वेदप्रकाश शर्मा, अरुण कुलश्रेष्ठ सहित ग्वालियर पूर्व विधानसभा स्थानीय पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। नेहरू, इंदिरा की गलती दोहरा रहे कमलनाथ विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनसंघ और संघ के विचार को खत्म करने के लिए इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी, लेकिन राष्ट्रवाद का विचार लगातार बढ़ा और इंदिरा गांधी को जेल जाना पड़ा। यही गलती नेहरू जी ने भी की थी उन्होंने कहा था कि जनसंघ को कुचल दूंगा, लेकिन आज भाजपा देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। उसी दमनकारी सोच को अपनाते हुए कमलनाथ भाजपा संगठन को टारगेट करने की बात कर रहे हैं। कमलनाथ जी, भाजपा संगठन कमजोर नहीं है। जब आप सत्ता में थे तब भी आपकी दमनकारी नीतियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखरता से विरोध किया। आज भाजपा का संगठन ताकतवर होकर प्रदेश में खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर 24 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जिताकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को करारा जवाब दें। चंबल के बीहड़ों में शिवराज जी ने विकास पहुंचाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश कुशासन को लेकर जाना जाता था। सड़क, पानी, बिजली और कानून व्यवस्था के साथ आम नागरिक को हर चीज के लिए मोहताज होना पड़ता था। तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बंटाढार के रूप में पहचाने जाते थे। चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का आतंक था, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो मध्यप्रदेश न सिर्फ सड़क, पानी और बिजली में सरप्लस हुआ, बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंबल के बीहड़ों तक विकास पहुंचाया। चंबल एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार के प्रयासों का परिणाम है। इन्हें सबकुछ छिंदवाड़ा में चाहिए शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने पूर्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी की चरणवंदना के कारण एक उद्योगपति मुख्यमंत्री बना। जिनके लिए मध्यप्रदेश का विकास कोई मायने नहीं रखता था। उन्हें सबकुछ छिंदवाड़ा में चाहिए था, बुंदेलखंड के मेरे लोकसभा क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये कालेज खोलने के लिए स्वीकृत हुए थे, ताकि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र का विकास हो, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ उस कालेज को भी छिंदवाड़ा ले गए। उन्हें प्रदेश की जनता से कोई लेनादेना नहीं था। दुनिया के सबसे झूठे व्यक्ति हैं दिग्विजय सिंह उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने 15 महीनों तक पर्दे के पीछे रहकर कमलनाथ सरकार को चलाया। यह वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था। कमलनाथ सरकार के मंत्री रहे उमंग सिंगार ने भी यह कहा था कि दिग्विजय सिंह अवैध खनन और शराब माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह का चेहरा सामने आता है तो कांग्रेस का वैसे ही कामतमाम हो जाता है। क्योंकि दिग्विजय सिंह दुनिया के सबसे झूठे व्यक्ति हैं। कमलनाथ जी को जेल पहुंचाने की व्यवस्था किसान करेंगे शर्मा ने कहा कि 15 महीने सत्ता में रही कांग्रेस ने किसानों से झूठ बोला उन्हें कर्जमाफी के झूठे प्रमाणपत्र सौंपे। जिसको लेकर वह बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। कमलनाथ ने अन्नदाता से दगाबाजी की और उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर किया। अब वहीं किसान कमलनाथ को जेल पहुंचाने की व्यवस्था कर देंगे। 100 दिन में सरकार ने लगातार जनता की सेवा की ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने रैली में कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में लगातार विकास किया। लेकिन बीते 15 महीनों में कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश के विकास को अवरूद्ध कर दिया था। प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। कोरोना संकटकाल में पार्टी की सरकार बनी, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सरकार ने दिन-रात श्रमिकों की, गरीबों की और जनता की सेवा की। यह 100 दिन सेवा, संवेदना और समर्पण के 100 दिन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में पूरी शक्ति के साथ मैदान में जुटेगा। भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी। हमारे लिए जनता से किए वादे महत्वपूर्ण थे, कुर्सी नहीं: तोमर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी थी। चुनाव के पहले जो वादे किए थे, उन्हें सत्ता में आते ही भुला दिया। हमने जनता से जो वादे किए थे, वह वादे हमारे लिए महत्वपूर्ण थे, हमारे लिए कुर्सी महत्वपूर्ण नहीं थी। इसलिए हमने जनता के साथ हुई वादाखिलाफी को लेकर इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि जब हम ग्वालियर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात कहते थे, तो वे उन्हें अनसुना कर दिया जाता था। ग्वालियर से किया गया विकास का वादा मैं पूरा नहीं कर पा रहा था। उन्होंने ग्वालियर विधानसभा के विकास के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने ग्वालियर का विकास किया है, इसलिए आज वोट मांगने का अधिकार भाजपा को है, उन्हें नहीं जिन्होंने वादे पूरे नहीं किए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in