स्व. जोशी जी ने जिन मूल्यों की स्थापना की वह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा: शर्मा
स्व. जोशी जी ने जिन मूल्यों की स्थापना की वह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा: शर्मा

स्व. जोशी जी ने जिन मूल्यों की स्थापना की वह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा: शर्मा

भोपाल/देवास, 14 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के जन्म दिवस पर मंगलवार को हाटपिपल्या में उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कैलाश जोशी जी ने भाजपा संगठन को खड़ा किया है। उन्होंने इस संगठन को परिश्रम से सींचा है। जोशी जी ने अपनी सारी उम्र पार्टी को समर्पित की। उन्होंने जिन राजनीतिक मूल्यों की स्थापना की, वे आज भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का पथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे आदरणीय जोशी जी का सानिध्य मिला। जोशी जी में हमेशा एक कार्यकर्ता का भाव जागृत रहता था। बढ़ती उम्र में भी हमेशा पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहते थे। प्रदेश को बचाने दिया सिंधिया जी और साथियों ने इस्तीफा विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश सडक़, पानी और बिजली के लिए त्राहि-त्राहि करता था। तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। लेकिन 15 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लगातार दिन रात काम करके मध्यप्रदेश को विकसित राज्य में शुमार किया था। उस विकसित मध्यप्रदेश को 15 महीने सत्ता में रही कमलनाथ सरकार ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।ज्योतिरादित्य सिंधिया जी और उनके साथियों ने मध्यप्रदेश को कमलनाथ सरकार से बचाने और गरीब जनता के हितों की रक्षा के लिए इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in