instructions-given-to-the-workers-given-in-the-working-meeting-of-bjp-mandals
instructions-given-to-the-workers-given-in-the-working-meeting-of-bjp-mandals

भाजपा मंडलों की कामकाजी बैठक में दिए गए कार्यकर्ताओं को निर्देश

गुना, 02 अप्रैल (हि.स.)। शुक्रवार को अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के चारों मंडलों अशोकनगर शहरी, ग्रामीण, राजपुर, शाढ़ौरा की संयुक्त रुप से कामकाजी बैठक रघुवंशी धर्मशाला में हुई। बैठक में राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी, विधायक जजपाल सिंह जज्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 5 अप्रैल को मुंगावली में नल-जल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के अलावा क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेंद्र सिंह यादव, विधायक जजपाल सिंह जज्जी, जिला पंचायत की प्रधान बाईसाहब यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में अशोकनगर शहर मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी, शाढ़ौरा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, राजपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश यादव, अशोकनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सनत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in