indore-two-houses-of-ration-mafia-shyam-dave-will-be-auctioned-on-12th
indore-two-houses-of-ration-mafia-shyam-dave-will-be-auctioned-on-12th

इंदौर: 12 को नीलाम होंगे राशन माफिया श्याम दवे के दो मकान

इंदौर, 11 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में चर्चित हुए इंदौर के राशन घोटाले के आरोपी श्याम दवे के दो मकान घोटाले की रकम की वसूली के लिए नीलाम किए जाएंगे। मोती तबेला स्थित इन दोनों मकानों को प्रशासन 12 मार्च को नीलाम करेगा। राशन घोटाले के भंडाफोड़ के बाद दुकान संचालक से वसूली के आदेश कलेक्टर मनीष सिंह के दिए थे। जिला कलेक्टर द्वारा दिये गए आदेश के बाद प्रशासन की ओर से वसूली का नोटिस जारी कर दिया गया था। चेतावनी देने के बाद भी दवे के परिवार के द्वारा बकाया राशि को जमा नहीं कराया गया है। अब प्रशासन ने मोती तबेला में 1 हजार वर्गफीट और और 500 वर्गफीट पर बने दोनों मकानों को नीलाम करने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में मध्यप्रदेश भूराजस्व संहिता 1959 की धारा 137 के अंतर्गत नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें इस बात का ऐलान किया गया है कि 12 मार्च को दोपहर 3.00 बजे इन दोनों मकानों की नीलामी कर दी जाएगी। यह नीलामी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-115 में होगी। गौरतलब है कि कलेक्टर मनीष सिंह ने 19 जनवरी को राशन घोटाले का खुलासा किया था। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in