Indore: High speed car overturned on super corridor, Bhopal's youth dies
Indore: High speed car overturned on super corridor, Bhopal's youth dies

इंदौर: सुपर कॉरिडोर पर पलटी तेज रफ्तार कार, भोपाल के युवक की मौत

इंदौर, 10 जनवरी (हि.स.)। शहर के सुपर कॉरिडोर पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार भोपाल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इंदौर की बाणगंगा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुपर कॉरिडोर पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनसुार कार रफ्तार में थी, जिसके चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार में सवार गंभीर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मृत युवक भोपाल का रहने वाला निर्वेक जैन है और दुर्घटना के समय गाड़ी भी वही चला रहा था। अन्य दो युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के परिचित का कहना है, पांचों लोग एक अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में से आ रहे थे। कार गुजरात के अहमदाबाद की पासिंग बताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in