indore-former-minister-of-cooperation-rameshwar-patel-dies
indore-former-minister-of-cooperation-rameshwar-patel-dies

इंदौर: सहकारिता के पितामह पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का निधन

इंदौर, 11 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस को बीते दो दिनों में दूसरा आघात लगा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता महेश जोशी के बाद शनिवार देर रात सहकारिता के पितामह कहे जाने वाले पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का भी निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और क्षत्रिय कलौता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर पटेल का शनिवार देर रात निधन हो गया। नौ सितंबर 1943 को जन्मे रामेश्वर पटेल अर्जुनसिंह की सरकार में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रहे। वे प्रदेश की सहकारिता की राजनीति में पितामह कहे जाते थे। वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का सहकारी कृषि संस्थानों में खासा जनाधार और प्रभाव था। इसके चलते उनकी छवि किसान नेता की भी रही। वे तीन बार मध्य प्रदेश राज्यसहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। पटेल ने कांग्रेस संगठन में भी लंबी पारी खेली। कांग्रेस सेवादल से लेकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। बीते समय तक वे प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालते रहे। बीते दिनों उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर के अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान लिफ्ट गिरने का हादसे हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजूू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in