indore-fire-in-sanchi-plant39s-warehouse-control-of-fire-found-in-three-hours
indore-fire-in-sanchi-plant39s-warehouse-control-of-fire-found-in-three-hours

इंदौर: सांची प्लांट के गोदाम में लगी आग, तीन घंटे में पाया आग पर काबू

इंदौर, 06 फरवरी (हि.स.)। शहर के मांगलिया स्थित सांची दूध के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगलिया स्थित सांची प्लांट के भीतर ही पैकिंग का काम भी होता है। यहां पर पैकिंग मटेरियल के लिए गोदाम भी बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे प्लांट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने गोदाम से धुआं उठते देखा। जिसके बाद अधिकारियों और फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई। दमकल के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। गोदाम में एक ही गेट होने के कारण आगे पर काबू पाने में परेशानी आ रही थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल गोदाम के पीछे की एक दीवार को तोड़ा और भीतर दाखिल होकर सुरक्षित माल को तत्काल बाहर निकालना शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 50 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। दमकलकर्मियों का कहना है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में पैकिंग मटेरियल रखा था, जिसमें प्लास्टिक भी था। इसी कारण आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप ले लिया था। बताया जा रहा है कि गोदाम में बहुत ज्यादा मटेरियल नहीं होने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in